April 06, 2026


गुरु भगवंतों की असीम कृपा से कच्छ के समस्त खरतरगच्छ संघों ने मनाया आनंद उत्सव।

​आगामी 16 से 18 जून को रायपुर (छत्तीसगढ़) में होने वाले गणाधीश पन्यास प्रवर श्री विनय कुशल मुनि जी म.सा. के आचार्य पदारोहण महोत्सव को अभूतपूर्व बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

भुज, कच्छ/रायपुर: श्री भुज नगर दादावाड़ी के पावन प्रांगण में पूज्य व्याख्यान वाचस्पति निस्पृही मुनि श्री जयानंद मुनि जी म.सा. के शिष्य, गणाधीश पन्यास प्रवर श्री विनय कुशल मुनि जी म.सा. के आगामी आचार्य पद के उपलक्ष्य में आयोजित 'आनंद उत्सव' भक्ति और शक्ति का संगम रहा।

Advertisement

गुरु कृपा और आशीर्वाद:

इस पूरे आयोजन पर परम पूज्य मोहनलाल जी महाराज साहब के समुदाय का मंगलमय आशीर्वाद और मुनि श्री विनय कुशल मुनि जी महाराज साहब की अपूर्व कृपा बनी रही। गुरु भगवंतों के इसी आत्मिक मार्गदर्शन और असीम आशीर्वाद के कारण ही संपूर्ण समाज में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

​एकजुटता और बहुमान:

शासन रत्न श्री मनोज कुमार बाबूलाल जी हरण (राजस्थान) की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में कच्छ के विभिन्न संघों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। अखिल कच्छ, मंजल, अंजार, मुंद्रा, मांडवी और गांधीधाम के खरतरगच्छ जैन संघों ने इस उत्सव को संपन्न करवाने में तन, मन और धन से अपना सर्वस्व समर्पित किया। आयोजन समिति द्वारा इन सभी संघों के निस्वार्थ योगदान की अनुमोदना की गई और उनका आदरपूर्वक बहुमान किया गया।


​रायपुर महोत्सव की ओर बढ़ते कदम:

सभी उपस्थित संघों ने पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद को शिरोधार्य करते हुए आगामी 16 से 18 जून को रायपुर (छत्तीसगढ़) में होने वाले आचार्य पदारोहण महोत्सव को अभूतपूर्व बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

​शाम को आयोजित 'साधर्मिक वात्सल्य' के साथ इस गरिमामय कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सकल संघ ने प्रेमपूर्वक हिस्सा लिया।

​निवेदक: श्री अखिल कच्छ खरतरगच्छ जैन संघ

संपर्क: एल. पी. शाह (+91 98795 13956)

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch