April 09, 2026


कवर्धा में श्रद्धापूर्वक विश्व नवकार दिवस मनाया गया।

 कवर्धा : - 09/04/26 जीतो द्वारा किए गए आव्हान विश्व नवकार दिवस के अवसर पर सकल जैन श्री संघ कवर्धा द्वारा महावीर स्वामी चौक स्थित स्थानक भवन में सुबह 8:01 से 9:36 तक एकाग्र चित्त होकर अनवरत नवकार जाप 95 मिनट तक किया गया। इस सामूहिक जाप में अध्यापक, छात्र-छात्राएं, बुद्धिजीवी, साहित्यकार, सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिनिधि आदि ने भाग लिया। नवकार मंत्र महामंत्र स्तवन का सामूहिक गायन के बाद सकल जैन संघ के प्रबुद्ध श्रावक श्री संतोष श्री श्रीमाल ने महामंत्र की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजकसंघ की धर्मनिष्ठ श्राविका श्रीमती प्राची - नीतीश झाबक ने अपने उद्बोधन में महामंत्र को अद्वितीय बताते हुए दैनिक स्मरण करने का मशविरा दिया।

Advertisement


सहृदय नगर पालिका परिषद का कवर्धा के लोकप्रिय अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने उदगार ल व्यक्त करते हुए कहा यह एक ऐसा अनूठा महामंत्र है जो सृष्टि के समस्त जीवो के कल्याण का हेतु है तथा सर्व धर्म सम भाव का संदेश देता है। मार्गदर्शक मंडल के सदस्य श्री गेन्दमल मोदी ने कहा की विश्व में चहुँओर  हिंसा के तांडव के बीच  चमत्कारिक महामंत्र के सुपरिणामो  को अभी-अभी हमने देखा है। जप के एक दिन पूर्व ही सीज फायर (युद्ध - विराम) की घोषणा हो जाती है। सकल जैन श्री संघ अध्यक्ष श्री नेमीचंद श्रीश्रीमाल ने आज के कार्यक्रम में सभी से मिले अमूल्य योगदान के लिए साधुवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की। वर्किंग कमेटी मेंबर श्री दिनेश श्रीश्रीमाल ने आयोजन में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, सर्व पार्षद गण, समस्त महिला मंडल, विहार सेवा दल आदि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। प्रभावना  वितरण के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा में भी डायरेक्टर श्री संतोष बोथरा के आतिथ्य में नवकार जाप आयोजित किया गया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch