रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में विश्व नवकार दिवस 9 अप्रैल को प्रातः 8.30 बजे से नवकार महामंत्र का जाप किया गया। जिसमें जैन साध्वी श्री स्नेहयशा श्री जी की सुशिष्याओं ने निश्रा प्रदान की।

नवकार महामंत्र के नव पदों के उच्चारण की ध्वनि तरंगों से विश्व शांति, अहिंसा, जीव दया के वातावरण का निर्माण होता है, नमस्कार महामंत्र में पंचपरमेष्ठी के 108 गुणों का स्मरण किया जाता है। एक पक्की माला में 108 बार नवकार का जाप होता है। पूरे भैरव सोसायटी, दावड़ा, रिगालिया, वालफोर्ड, जैनम, आम्रपाली, शांति रेसीडेंसी व आसपास के 1000 से ज्यादा जैन परिवारों में भाई बहनों ने 9 - 9 नवकार की पक्की माला का जाप किया। भगवान श्री सीमंधर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर जन्मकल्याणक पखवाड़े के तहत मूक पशु पक्षियों की सेवा व मानव सेवा के प्रकल्प हो रहे हैं।
चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में 10 अप्रैल को जयपुर पैर का वितरण किया जावेगा ।