April 09, 2026


विश्व नवकार महामंत्र दिवस देवकर में आयोजित, धूमधाम से मनाया गया।

जैन साध्वी महासती सुप्रतिभा जी म सा ने बताई महामंत्र नवकार की महिमा।

देवकर - नगर देवकर के जैन समाज के लोगों द्वारा नव अप्रैल सुबह 08.01 बजकर 09.36 बजे सुबह तक जैन भवन हाल में विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर महामंत्र नवकार जाप आयोजित किया गया था जिसमें महिला मण्डल, पुरुष वर्ग, युवा मण्डल, बालक वर्ग बालिका वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरी तरह धार्मिक माहौल में पुरी शांती पूर्ण तरिके से महामंत्र नवकार मंत्र जाप सम्पन्न किया गया।

Advertisement

   इस अवसर पर आचार्य श्री 1008 श्री राम लाल जी म सा जी की सुशिष्या शासन दीपिका श्री सुप्रतिभा जी म सा आदि ठाणा तीन की सानिध्य जैन समाज को प्राप्त हुआ इस अवसर पर नवकार महामंत्र सम्पन्न होने के बाद महासती श्री सुप्रतिभा जी ने नवकार महामंत्र की महिमा और शक्तिशाली इस मंत्र के बारे में बताया गया। जैन साध्वी श्री सुप्रतिभा जी ने बताई की सच्ची मन से नवकार महामंत्र जाप करने से आपार शक्ति, मन शांती, समभाव, की प्राप्ति होती है वहीं अनेकों बधाऐं विपक्ती दुर होती है यह मंत्र समूचे अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, एवं साधुओं के लिये स्तुति मंत्र है जिसे हर व्यक्ति को महामंत्र नवकार मंत्र जाप करना चाहिए।

 आयोजित कार्यक्रम के बाद जैन श्री संध के अध्यक्ष सुरेश बोरा एवं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बोरा द्वारा प्रभावना वितरण किया गया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch