रतलाम - रतलाम मे विराजित संथारा साधिका महासती श्री किर्तीयशा जी म सा का आज 6 मई 2026 बुधवार को 66 वा दिन संथारा सीज गया।

हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता, परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलाल जी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. की आज्ञानुवर्ती शिष्या
संथारा साधिका महासती साध्वी श्री कीर्तियशा श्री जी म.सा. का आज दिनांक 6 मई 2026 बुधवार को दोपहर 2:00 बजे के लगभग चौविहार संथारा सीज गया है, जिनकी डोल यात्रा आज शाम 5:00 बजे समता सदन घास बाजार से त्रिवेणी मुक्ति धाम जावेगी।
आप श्री के संथारे का आज 66 वां दिन था एवं चौविंहार संथारे 13 वां दिन गतिमान था जो आज देवलोकगमन हो गया।
श्री साधुमार्गी जैन संघ, रतलाम से समाचार सुनते ही साधुमार्गी जैन संघ ब्यावर मे शोक की लहर छा गयी, सभी ने चार चार लोग्गस का ध्यान करके उनको श्रद्धांजलि दी गयी।
आपके सांसारिक परिवार से दीक्षित पुत्र
श्री राकेश मुनि जी म.सा.
श्री चिन्मय मुनि जी म.सा
पुत्री(सांसारिक)
श्री समीक्षणा श्री जी म.सा
श्री सरिश्मा श्री जी म.सा
श्री करिश्मा श्री जी म.सा
पोती(सांसारिक)
श्री रामजयणा श्री जी म.सा
नाती (सांसारिक)
श्री अणिमा श्री जी म.सा.
जिनशासन की शोभा बढा रहे है।
संघ प्रवक्ता - नोरतमल बाबेल, साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर