रायपुर - भारतीय जनता पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, आज दिनांक 6 मई को एकात्म परिसर स्थित जिला कार्यालय में जवाहर नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सायं 5 बजे आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा हाल ही में दिए गए संगठनात्मक निर्देशों के पालन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। जवाहर नगर मंडल के मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि आज की बैठक में लौह शिल्पकला विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी ने विशेष रूप से शिरकत की। इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली जी और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अर्पित सूर्यवंशी जी भी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल जी ने की। मंच का संचालन मंडल महामंत्री श्री रमेश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की ओर से संगीता जैन जी, पार्षद श्री अवतार सिंह बागल जी, पार्षद श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा जी, मंडल महामंत्री श्री रमेश शर्मा जी एवं श्रीमती गीता रेड्डी जी, जवाहर नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती एकता गुप्ता जी, जवाहर नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विकास गुप्ता जी तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संतोष साहू जी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आज की बैठक में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जी के 30 अप्रैल के निर्देशों तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री पवन साय जी के 1 मई के मार्गदर्शन का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मंडल स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर निम्नलिखित कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा।जिसमें प्रत्येक माह के प्रथम 7 दिनों के भीतर नियमित बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर समिति का गठन कर नियमित बैठक सुनिश्चित करना। बूथ स्तर पर आम नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री जी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और समन्वय बढ़ाने के लिए टिफिन बैठकों को प्रभावी बनाना है। साथ ही सभी संगठनात्मक गतिविधियों और बैठकों का ब्यौरा फोटोग्राफ के साथ 'सरल पोर्टल' पर समयबद्ध रूप से अपलोड करना है। 'मन की बात' कार्यक्रम से पूर्व शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित कर रूपरेखा तैयार करना है।
आज की बैठक में पश्चिम बंगाल,असम एवं पांडुचेरी में मिली अप्रत्याशित ऐतिहासिक जीत पर केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ के स्टार चुनाव प्रचारकों की जम कर प्रशंसा की गई। जिन्होंने ने दिन रात एक कर महीनों संगठन के आदेश को सर्वोपरी मान कर चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सभी की जम कर प्रशंसा की गई। और झाल मुड़ी,मिठाई बाट कर जीत का जश्न मनाया। आज सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में इन निर्देशों का पूर्ण निष्ठा और समयबद्धता के साथ पालन करने का संकल्प भी लिया।
सूचनादाता - संदीप जंघेल अध्यक्ष
प्रणीत जैन - मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जवाहर नगर मंडल (रायपुर)