रायपुर - ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के पावन और पुण्यदायी अवसर पर, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय श्री राधा कृष्ण मंदिर, जवाहर नगर में धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा एक भव्य धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर समिति और स्थानीय महिला मंडल व धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा आम जनमानस के लिए शीतल शरबत एवं विशेष भोग प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की संयोजक और मंदिर की धर्म प्रेमी सदस्य श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा कार्य शनिवार (ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या) को दोपहर 12:00 बजे से मंदिर परिसर में ठाकुर जी को भोग लगाने के उपरांत प्रारंभ हुआ, जो प्रसादी समाप्ति तक निरंतर (प्रभु इच्छा तक) जारी रहा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य इस भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतलता प्रदान करना और भगवान का भोग प्रसाद जन-जन तक पहुंचाना था। आयोजन के दौरान क्षेत्र के नागरिकों, राहगीरों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सपरिवार पधारकर प्रसादी ग्रहण की। सेवा कार्य में उपस्थित सभी भक्तों ने इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनकर पुण्य लाभ कमाया।
"इस तपती गर्मी में प्यासे को पानी और राहगीर को शरबत-प्रसाद देना ही सच्ची मानव सेवा है। मंदिर से जुड़े सभी परिवारों और मातृशक्ति के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।"
कार्यक्रम को सफल बनाने और प्रसादी वितरण व्यवस्था संभालने में क्षेत्र की मातृशक्ति और युवाओं का विशेष योगदान रहा। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती ज्योति अग्रवाल,श्रीमती माया मुरारकर,श्रीमती सुधा अग्रवाल,श्रीमती पुष्पा अग्रवाल,श्रीमती श्वेता सोनी,श्रीमती स्मिता बागल,श्रीमती फूलकली शुक्ला,श्रीमती सरिता जिंदल,श्रीमती गीता खंडेलवाल,अंकिता मुरारकर,प्रणीत जैन,प्रज्ञान मुरारकर,प्रथम अग्रवाल
सभी उपस्थित सेवादारों ने मंदिर परिसर में आए आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया और उत्साहपूर्वक भोग प्रसादी का वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आयोजक - श्रीमती ज्योति अग्रवाल एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर जवाहर नगर के समस्त धर्म प्रेमी बंधुगण, जवाहर नगर, रायपुर