BREAKING

हैदराबाद में नवनिर्मित श्री शांतिनाथ जिनमंदिर का अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न।

Share:

हैदराबाद/रायपुर - परम पूज्य गुरुदेव सूरि सम्राट, राष्ट्ररत्न, अवंती तीर्थोद्धारक, खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा., परम पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा 9 की पावन निश्रा तथा परम पूजनीया पार्श्वमणि तीर्थ प्रेरिका, पूज्या गणिनी प्रवरा श्री सुलोचनाश्रीजी म.सा., पूज्या साध्वी श्री प्रीतिसुधाश्रीजी म.सा. एवं पूज्या साध्वी श्री प्रीतियशाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 34 की पावन सानिध्यता में हैदराबाद के बशीरबाग स्थित अवंतीनगर की अविघ्न पार्क सोसाइटी में नवनिर्मित श्री शांतिनाथ भगवान जिनमंदिर का चार दिवसीय अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव दिनांक 17 से 20 जुलाई 2026 तक विधि-विधानों के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ।

17 जुलाई को गुरु भगवंतों के मंगल प्रवेश के साथ महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर स्नात्र पूजा, विविध पूजन-विधान, धर्मसभा तथा भगवान के च्यवन कल्याणक महोत्सव का आयोजन हुआ।

18 जुलाई को भगवान के जन्म कल्याणक विधान, 56 दिक्कुमारी महोत्सव, इन्द्र महोत्सव, अभिषेक, भव्य वरघोड़ा एवं दीक्षा कल्याणक विधान सम्पन्न हुए। रात्रि में शुभ मुहूर्त पर अंजनशलाका विधान, माणक स्तंभारोपण तथा तोरण विधान सम्पन्न हुए।

19 जुलाई को भगवान की प्रतिष्ठा एवं श्री लघु शांति स्नात्र महापूजन विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

20 जुलाई को द्वारोद्घाटन, सतरहभेदी पूजा एवं दादागुरुदेव पूजा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर स्थानकवासी प्रतिभाश्रीजी गुरु पुष्कर समुदाय श्रमण संघ की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। 

प्रतिष्ठा महोत्सव के विभिन्न लाभ श्रद्धालु परिवारों ने प्राप्त किए।

शांतिनाथ भगवान विराजमान — श्रीमती भंवरीदेवी चंपालालजी संखलेचा, पाडरू–हैदराबाद

गौतम स्वामी — श्रीमती गौरीदेवी मांगीलालजी छाजेड़, सिवाना–हैदराबाद

दादागुरुदेव — श्री भंवरलालजी पदमचंदजी बाफना, हैदराबाद

श्री नाकोड़ा भैरव — श्रीमती शांतिदेवी मिश्रीमलजी मरड़िया, पाडरू–हैदराबाद

पद्मावती माता — श्री अनिलकुमार उमेदमलजी गुर्जर, लूनावा–हैदराबाद

स्वर्ण कलश — संघवी कंचनदेवी चंपालालजी सोनवाड़ीया, मुथा मांडवाला, हैदराबाद

गुरुपूजन — श्रीमती गौरीदेवी मांगीलालजी छाजेड़

कामली — श्रीमती अन्नपूर्णादेवी मादमलजी गोलेच्छा, पाडरू

द्वारोद्घाटन- श्री इन्द्रजी महावीरजी चोपड़ा 

कुमारपाल आरती- शा. बाबूलालजी अशोक कुमारजी भंसाली 

इस प्रतिष्ठा महोत्सव ने समस्त श्रद्धालुओं को आंतरिक शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आत्मिक आनंद का अनुपम अनुभव कराया। यह समाचार नेमिकांतिमणि टीम द्वारा संकलित एवं प्रस्तुत किया गया है।

Share:

Popular News