BREAKING

महाराष्‍ट्र मंडल के 100 केवी सोलर प्‍लांट का उद्घाटन कल करेंगे डॉ. रमन सिंह

Share:

मंडल के 225 पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे विधानसभाध्‍यक्ष।

रायपुर - महाराष्‍ट्र मंडल के वर्ष 2026 – 28 के नए कार्यकाल की सर्वसम्‍मति से निर्वाचित व मनोनीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 26 जुलाई को शाम 5:30 बजे आयोजित किया गया है। कार्यकारिणी सदस्‍यों सहित विभिन्‍न समितियों के पदाधिकारियों, महिला केंद्रों की संयोजिकाओं- सह संयोजिकाओं को समारोह के मुख्‍य अतिथि विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि छत्‍तीसगढ़ स्‍टेट पावर वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) के प्रबंध संचालक भीमसिंह कंवर होंगे। जबकि अध्‍यक्षता महाराष्‍ट्र मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले करेंगे।  

उपाध्‍यक्ष गीता श्‍याम दलाल ने बताया कि इस मौके पर महाराष्‍ट्र मंडल भवन की छत पर लगाया गए 100 केवी के सोलर प्‍लांट का उद्घाटन भी विधानसभाध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह सीएसपीडीसीएल के जनरल मैनेजर भीमसिंह कंवर के साथ करेंगे। इस मौके पर विभिन्‍न समितियों और महिला केंद्रों के पदाधिकारियों के रंगबिरंगे परंपरागत व मराठी संस्‍कृति को दर्शाते ड्रेस कोड कार्यक्रम को खास बनाएंगे। साथ ही मुख्‍य अतिथि डॉ. रमन का प्रेरक संबोधन पदाधिकारियों के लिए दो साल तक मार्गदर्शन का काम करेगा। 

'अभंगवारी' दोपहर 3:30 बजे से

इधर प्रेम उपवंशी ने जानकारी दी कि महाराष्‍ट्र मंडल के शपथ ग्रहण समारोह के पहले दोपहर 3:30 बजे से आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर ‘अभंगवारी’ का भक्तिमय कार्यक्रम होगा। इसमें मंडल से जुड़े विशेषज्ञ गायकों को श्रद्धालु श्रोता विट्ठल भगवान के भजनों व भाव गीत गाते हुए देखने का आनंद ले सकेंगे। मंडल में प्रतिवर्ष होने वाले इस परंपरागत संगीतमय आयोजन की आध्‍यात्मिक समिति के सदस्‍यों के साथ संगीतप्रेमी श्रोता भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। अध्‍यक्ष अजय काले और सचिव चेतन दंडवते ने महाराष्‍ट्र मंडल के सभासदों सहित आमजनों से दोनों ही आयोजनों में बड़ी संख्‍या में शामिल होने का आग्रह किया है।

Share:

Popular News