BREAKING

पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने सरस्वती सायकिल योजना अंतर्गत बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया।

Share:

कवर्धा, 19 अप्रैल 2022  सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम दनियाखुर्द के शास.हाईस्कूल एवं ग्राम-नवघटा (सबराटोला) के शास.उच्च.माध्य विद्यालय में आज सरस्वती सायकिल योजना अंतर्गत सायकिल वितरण कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर शामिल हुई। ममता चंद्राकर द्वारा सरस्वती सायकिल योजना अंतर्गत बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गये। ममता चंद्राकर ने कहा कि सरकार के द्वारा छात्राओं को हर संभव संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में ऊँचे से ऊँचे मुकाम हासिल कर सके। उन्होंने बताया कि सायकल मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा और उनके अध्ययन की रफ्तार भी तेज हो सकेगी। शास.हाईस्कूल दनियाखुर्द के छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दिया गया। इस कार्यक्रम में शेषनारायण बैश, चेतन वर्मा, राजा द्विवेदी, भगवान पटेल, महेन्द्र कौशिक, रूपेंद्र वर्मा सरपंच, जलेश्वर राजपूत, हाई स्कूल प्राचार्य श्री मनहरण लाल, परस राजपूत, अर्जुन राजपूत सरपंच, जगेसर साहू पूर्व सरपंच, मुनीराम राजपूत, हरमू पटेल, बेलन राजपूत, मुकेश पटेल, राजू वैष्णव, मुकेश पटेल, ललित धुर्वे, राजेश श्रीवास्तव, संदीप सोनकर, श्रीमती निशाकुंवर दिवाकर, जीवराखन, शुकलाल साहू, किशुनदास वैष्णव, रुपेश कौशिक शाला प्राचार्य, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Share:

Popular News