आनंद के कांग्रेस प्रवेश पर समर्थकों में खुशी तो विरोधियों में नाराजगी।
रामकुमार टण्डन, पंडरिया
पंडरिया - स्थानीय राजनीति में युवाओं के बीच एक जाना पहचान चेहरा आनंदसिंह को लम्बी संघर्ष के बाद कांग्रेस प्रवेश पर सफलता मिली है, समर्थकों में खुशी तो विरोधियों में नराजगी देखी जा रही है।
पारिवारिक चाचा धर्मजीतसिंह के नक्शेकदम पर चलकर राजनीत करने वाले आनंद सिंह स्वर्गीय अजीत जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे. पार्टी में काम करता था। बाद में पार्टी से इस्तीफा देने के बाद से कांग्रेस प्रवेश के लिए लंबी संघर्ष के बाद सफलता मिली है। पारिवारिक पृष्ठभूमि देखी जाय तो गुटी राजनीति में हमेशा से ही सरोकार रहा है। समानांतर संगठन चलने में भी कोई गुरेज नहीं करते हैं, क्षेत्र में धर्मजीत सिंह की विशेष पकड़ है।
आनंदसिंह के कांग्रेस प्रवेश को धर्मजीत के लिए संकेत माना जा रहा है, पारिवारिक नाता कांग्रेस पार्टी से ही जुड़ा हुआ है, समर्थक प्रवेश पर बधाई दे खुशी जाहिर कर रहे हैं, तो विरोधियों में नाराजगी जताई जा रही है। सोशल मीडिया में जो भी प्रतिक्रिया देखने को मिला है, उनमें से ज्यादातर जोगी कांग्रेस से जुड़े या फिर समर्थक ही है। इस से ऐसा माना जा रहा है, कांग्रेस की राजनीति स्थानीयस्तर पर धुर विरोधी गुटी राजनीति की ओर संकेत दे रहा है। इसका कड़ुआ अनुभव भी अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से क्षेत्रीय जनता व पार्टी नेताओं रहा है।
घर आपसी का परिणाम तो आनेवाले विधानसभा चुनाव व संगठन चुनाव में देखने को मिलेगा, फिलहाल तो कांग्रेस पार्टी की कुनबा बढ़ा है, आनेवाला समय ही बताएगा कि आनंदसिंह के कांग्रेस प्रवेश पर परिणाम सुखद रहता भी है की नही। वैसे भी गर्मी की इस मौसम में पारा बढ़ा हुआ है, वहीं कांग्रेस पार्टी में आनंद के विरोधियों का पारा भी बढ़ा हुआ स्थानीय स्तर पर दिखाई दे रहा है, बहरहाल अब देखने वाली बात ये है, कि कांग्रेस पार्टी में स्थानीय स्तर पर पंडरिया की राजनीति में कितना कुछ बदलाव आता है।