कवर्धा, 7 मई 2022 - अपने खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव को ध्वस्त करने वाले पाण्डातराई नगर पंचायत अध्यक्ष फ़िरोज़ खान ने आज पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर के साथ राजधानी रायपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर से सौजन्य भेंट की। पाण्डातराई नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पार्षदों के द्वारा पेश किया गया था, इस प्रस्ताव पर मतदान में उनके खिलाफ 09 पार्षदों ने मतदान किया, लेकिन वे 06 पार्षदों का मत पाने में सफल रहें। इस तरह नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया। अविश्वास प्रस्ताव में हुए मतदान में जितने वाले फिरोज खान ने आज कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से सौजन्य भेंट की। मंत्री मोहम्मद अकबर ने उन्हें जीत के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष से कहा कि अब पुनः नई उर्जा के साथ नगर पंचायत के लिए कार्य करने हेतु जुट जाएं। मंत्री मोहम्मद अकबर ने पाण्डातराई नगर पंचायत के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वसन दिया।