May 21, 2022


कवर्धा के सेवानिवृत्त अधिकारियों, शिक्षकों व चिकित्सकों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता।

[video width="640" height="352" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2022/05/VID-20220521-WA0149.mp4"][/video]   कवर्धा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों से लोगों का कांग्रेस पार्टी के प्रति झुकाव बढ़ रहा है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर की सक्रियता से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर सेवानिवृत्त शासकीय कर्मियों ने कल शाम राजधानी रायपुर स्थित कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के शासकीय निवास कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली। कैबिनेट मंत्री ने गमछा पहनाकर इनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद इन लोगों ने कहा कि वे पूर्व में शासकीय कर्मी के रूप में लोंगों की सेवा करते रहे है अब कांग्रेस पार्टी के सिपाही के रूप में लोगों की सेवा करेंगें। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने उम्मीद जाहिर की कि शासकीय सेवा के अनुभवों का लाभ उठाकर ये लोग कांग्रेस पार्टी के जरिए आमजनों की सेवा के उद्देश्य से कार्य करने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों के नाम इस प्रकार है:- डॉ. एन.के. यदु, पूर्व सी.एम.एच.ओ., सुशील कुमार पाण्डेय पूर्व वनाधिकारी, एस.एस. ठाकुर एस.डी.ओ., आर.के. डोंगरे सेवानिवृत्त चिकित्सक, अरूण कुमार आमदे सेवानिवृत्त शिक्षक, राजेन्द्र शर्मा पूर्व नाप-तौल अधिकारी, राजेन्द्र श्रीवास्तव सेवानिवृत्त व्याख्याता, जी.आर. चन्द्रवंशी सेवानिवृत्त प्राचार्य, बुलाकी राम सोनी पूर्व सिंचाई अधिकारी, अरूण मिश्रा पूर्व परिवहन अधिकारी, कीर्तिदत्त तिवारी व्यवसायी। इस अवसर पर विशेष रूप से घनश्याम गुप्ता, विवेक वैष्णव, राजू तिवारी उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch