May 25, 2022


जिले के किसानों से टिफिन पर चर्चा किया : किसान मोर्चा अध्यक्ष भुनेश्वर चन्द्राकर

कवर्धा - भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर के आवाहन पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष भाजपा संगठन अनिल सिंह ठाकुर के तत्वधान में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भुनेश्वर चन्द्राकर के नेतृत्व में आज 25 मई को जिला और केंद्र पर जिला स्तर पर *टिफिन चर्चा बैठक* कर किसान एवं मज़दूर भाइयों के साथ भोजन कर चर्चा किया गया, चर्चा के दौरान आगामी किसानी को देखते हुए सभी तैयारी पर ध्यान आकर्षण किया गया। किसान आज खाद, बीज जैसे चीजों से जूझ रहा है, सरकार की योजना से पूरी तरह वंछित हो गया है, साथ ही पर्याप्त मात्रा में बिजली नही मिलने से भी गाँव में राज्य सरकार के प्रति बहोत नाराज़गी है, ऐसे अनेक बिंदुओ पर चर्चा कर समोहिक भोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर कार्यालय मंत्री पन्नालाल चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री राजा टाटिया, किसान मोर्चा इंदौरी मंडल महामंत्री केवल चन्द्राकर, कवर्धा मंडल उपाध्यक्ष संजय चौहान, किसान मोर्चामंत्री खेमराज साहू, किसान मोर्चा मंत्री कमलेश दिवेदी, रघुनाथ योगी, नीलम चन्द्राकर सहित किसान एवं मज़दूर उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch