BREAKING

दुल्लापुर बाजार में जनपद सदस्य पारस बंगानी ने किया नाली निर्माण का भूमिपूजन।

Share:

जनपद पंचायत पंडरिया के क्षेत्र क्रमांक 7 अंतर्गत ग्राम पंचायत दुल्लापुर बाजार में गांव वालों के मांग के अनुसार क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष पारस बंगानी के द्वारा अपने जनपद मद के 15वें वित्त से 2.50 लाख का नाली निर्माण कार्य स्वीकृत कराकर भूमिपूजन किया गया भूमिपूजन कार्यक्रम पंडित रमाकांत शर्मा के द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें ग्राम पंचायत दुल्लापुर बाजार के सरपंच श्रीमती रुखमणी थानुराम साहू, सचिव राजबहादुर सिंह ठाकुर, पूर्व सरपंच कन्हैया यादव, जगेश पुरी, जनार्दन मिश्रा, लव कुमार चंदेल, प्रदीप कुमार गुप्ता, रामचरण साहू, होरीलाल जयसवाल, बसंत साहू, देवकुमार मरावी, ललित कुमार तिवारी, जनकराम यादव, दूजराम साहू, बली धुर्वे पंचायत के पंचगढ़ एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ।

Share:

Popular News