June 30, 2022


भाजयुमो ने किया नगर पंचायत, पांडातराई का घेराव, प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप।

नगर पंचायत पांडातराई के लगभग 400 हितग्राहियों को आवास कार्य आदेश दिया जाना है, जो कि पिछले 6 महीनों से हितग्राहियों द्वारा नगर पंचायत पांडातराई के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी उन्हें आवास निर्माण के लिए कार्य आदेश नहीं दिया जा रहा है, उनकी फरियाद सुनने कोई तैयार नहीं है, कुछ हितग्राहियों को कार्य आदेश जारी किया गया है, https://youtu.be/6f6eKuch6e0 जिसका प्रथम किस्त राशि का भुगतान नहीं हुआ है, एवं नगर पंचायत पांडातराई में गरीब नट परिवार 20-25 वर्षों से निवास कर रहे हैं, किंतु अभी तक उनका आवास पट्टा प्राप्त नहीं हुआ है, की मांगों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांडातराई एवं मोहगांव द्वारा आज नगर पंचायत का घेराव किया गया, इस दौरान युवा मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना एक बहुत ही अति महत्वपूर्ण योजना है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि यह अति महत्वाकांक्षी सोच है, कि हर गरीब का अपना स्वयं का पक्का मकान हो, परंतु नगर परिषद में बैठे जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधि इस अति महत्वपूर्ण योजना को पलीता लगाने में जुटे हुए हैं, उन्होंने इसे अपनी अवैध कमाई का जरिया बना लिया है, नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी बंदरबांट की जा रही है, अपात्र हितग्राही जिनके पूर्व में पक्के मकान हैं, तथा वे निकाय में मकान का टैक्स भी दे रहे हैं, जानकारी के रहते हुए भी ऐसे अपात्र हितग्राही को लाभान्वित कर रहे हैं, वही गरीब दिन हीन जिनके कच्चे मकान हैं, दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch