July 08, 2022


केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल, मंडी परिसर में नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को विधिवत पदभार ग्रहण कराया।

कवर्धा, 08 जुलाई 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज जिला मुख्यालय स्थित आर्दश कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंडी परिसर में पहुंचकर नवनियुक्त अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, सदस्य श्रीमती रानू दुबे, सजय लिखाटे, भागवत पटेल, आनंद ओगरे, और रामफल कौशिक (व्यपारी प्रतिनिधि) को विधिवत पदभार ग्रहण कराया। मंत्री अकबर ने पदभार ग्रहण करने पर सदस्यों को बधाई और शुभाकानाएं दी। वनमंत्री अकबर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के पदभार कार्यक्रम में किसानों को वर्मी कंपोस्ट, बीज और स्पेयर का वितरण किया। कृषि उपज मंडी समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अकबर को पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्रि साहू, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, कृषक कल्याण सदस्य भगवान सिंह पटेल, शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य हरि पटेल, गणेश नाथ योगी, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, रामकुमार पटेल, बोड़ला जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सनत जायसवाल, पार्षद मोहित महेश्वरी, अशोक सिंह, प्रमोद लुनिया, अगमदास अनंत, राजेश शुक्ला, राजेश माखीजानी, राजकुमार तिवारी, प्रशांत परिहार, गोरे चंद्रवंशी, लेखा राजपुत सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अकबर ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी किसानों के हित में कार्य करेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता किसानों के समस्याओं को जानकर उन्हें दूर करना है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे के प्रति अभार व्यक्ति किया। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को उनके उपज धान का शासन समर्थन मूल्य में क्रय कर रहा है। इससे किसानों के जीवन में आर्थिक बदलाव आया है। समर्थन मूल्य में धान के विक्रय से किसानों को अपने मेहनत का पूरा फल मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में धान के साथ कोदो, कुटकी, रागी को समर्थन मूल्य में क्रय किया जा रहा है। उन्होने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार गांव,गरीब, किसानों, मजदूरों के साथ-साथ सभी वर्गों के जीवन के स्तर पर उठाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए वनोंपज की खरीदी, महुआ का समर्थन 33 रूपए किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधान न्याय योजना, सबके लिए राशन कार्ड, तेंदूपत्ता समर्थन मूल्य में खरीदी, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना सहित अनेक योजनाओं को लागू किया है। जिससे किसान आर्थिक रूप से सक्षम बन सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी हर तबके तक पहुंच रही है। सभी को इसका लाभ लेना चाहिए। पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारा जिला और छत्तीसगढ़ विकास कर रहा है। किसानों की समस्याओं को दूर करने मंडी समिति पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिससे किसानों को फसल खरीदी व बिक्री में आने वाले समस्याओं से निजात मिलेगी। विधायक श्रीमती चंद्राकर ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि अकबर ने जिले विकास के लिए लगातार कार्य किया है। जिले के अंतिम छोर में निवास करने वाले ग्रामीणों और वनवासियों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण भी करते है। नीलकंठ चंद्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेश के मुखिया बनने के बाद अपने वायदे को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य में धान खरीदी, किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ, सबके लिए राशन कार्ड योजना लाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया है। कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू ने कहा कि शासन द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करूंगा। किसानों की समस्याओं का निराकण करना पहली प्राथमिकता मे है। कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष चोवाराम साहू ने भी सभा को संबोधित किया। कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा के नवनियुक्त प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और केबिनेट मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch