पंडरिया- जोगी कांग्रेस के युवा नेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि हमारे पंडरिया ब्लॉक के आदिवासी अंचल में रहने वाले बदौरा, मुनमुना, गरगरा, सागौन के आदिवासी किसान जिनको सन 2013 में वन अधिकार पट्टा के तहत शाशन द्वारा खेती के लिए पट्टा जारी किया गया है परंतु आज खेती करने के इतने साल बाद वन विकास निगम के कर्मचारियों द्वारा खेती करने से रोकना समझ से परे है साथ ही आदिवासी किसानों के साथ उनके कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार करना निंदनीय है।।
चंद्रवंशी ने बताया कि आज हमने आदिवासी किसानों की समस्या ज्ञापन के माध्यम से माननीय कलेक्टर महोदय तक रख दिया है जिसमे उम्मीद है कि आने वाले समय मे आदिवासी किसानों के समस्या का स्थानीय समाधान निकले व उंनको अपनी जमीन पर खेती करने का अधिकार प्राप्त हो सके।।साथ ही कुछ परिवार जिनके पास पट्टा नही है,वर्षों से खेती कर रहे है उंनको भी पट्टा भी देने की मांग किये है।।
ग्रामीण किसानों के द्वारा वन विकास के निगम के अधिकारियों कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए खेती के औजारों को जप्त करने की बात कह रहे थे।
आज ज्ञापन सौंपते समय रवि चंद्रवंशी, मिलउ पन्द्राम, जितेंद्र, रंजीत, चेतन ,दुलेसर, भगत राम, रामखेलावन,तीरथ राम,धनु राम, शिव दयालु, सोनू सिंह, कमल सिंह, साधु राम, कमल, बधू, आनन्द, ज्ञानसिंह, मालिकराम, दीनाराम सहित सैकड़ों आदिवासी किसान उपस्थित थे।
