BREAKING

बोड़ला के 62 परिवारों को आवासीय पट्टा प्रदान करेंगे कैबिनेट मंत्री अकबर

Share:

कवर्धा - 3अगस्त 2022। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर दिनांक 03 अगस्त 2022 को दोपहर 2.00 बजे वर्चुअल माध्यम से बोड़ला नगर पंचायत के 62 परिवारों को आवासीय पट्टा प्रदान करेंगे। कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम में रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय से जुड़ेगे। आवासीय पट्टा प्राप्त करने हितग्राही बोड़ला जनपद पंचायत कार्यालय में उपस्थित रहेगें। इस अवसर पर बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष - उपाध्यक्ष व समस्त पार्षदगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर इसी कार्यक्रम में बोड़ला नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता के कार्य के लिए महिला स्व-सहायता समूह की स्वच्छता दीदियांे को 07 नग ई रिक्शा भी प्रदाय करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार ने जरूरत मंदो को आवासीय पट्टा प्रदान करने एक विशेष अभियान चलाया है। इसी तरह स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता कार्य के लिए छ.ग.राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों पुरस्कार प्राप्त किये है।

Share:

Popular News