कवर्धा। 16 अगस्त 2022 को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों एवं कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर के कार्यशैली से प्रभावित होकर ग्राम घुघरीखुर्द के 02 दर्जन निवासियों ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री ग्राम पंचायत कान्हाभैरा के सरपंच रामप्रसाद चन्द्रवंशी के नेतृत्व में ग्राम घुघरीखुर्द के निवासियों का जत्था कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय रायपुर पहुंचा। उन्होंने वहां पहुंचकर कांग्रेस का सदस्य बनने की इच्छा प्रकट की। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी के साथ मिलकर कार्य करना चाहते है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनकी भावना का सम्मान करते हुए उनका कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कराया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का मंत्री अकबर ने गमछा पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों के नाम इस प्रकार है:- बिसेन निषाद, सुसेन निषाद, दुकलू निषाद, मिल्लू राम, संतोष निषाद, राजेश निषाद, शंकर निषाद, शिसपाल निषाद, प्रकाश निषाद, कुशलू निषाद, दुखूराम निषाद, प्रसादी निषाद, रूपचंद निषाद, परमेश्वर निषाद, नारद निषाद, जेठू निषाद, आशाराम निषाद, जीवन निषाद, शत्रुहन पटेल, जलीराम पटेल, जयराम पटेल, रूपेश पटेल, मन्नु पटेल, रामकुमार चन्द्रवंशी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास की विचारधारा में विश्वास रखती है। कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों, समुदायों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करके छत्तीसगढ़ प्रदेश व देश को मजबूत बनाने में सभी कांग्रेसजन अपना योगदान दे।