August 30, 2022


भाजपा के पूर्व पार्षद ने मंत्री मो. अकबर के समक्ष कांग्रेस में किया प्रवेश।

कवर्धा - 30 अगस्त 2022 को प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में और कबीरधाम जिले में, मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में जिस ढंग से जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन तथा विकास व निर्माण कार्यो को मूर्त रूप दिया जा रहा है, उससे अब कई विपक्षी दलों के नेताओं की भी मानसिकता बदल रही हैं, और उनका झुकाव कांग्रेस की तरफ दिखाई दे रहा है। पूर्व में जहां कई दीगर पार्टियों छोटे-बड़े नेता कांग्रेस की नीति, रीति, योजनाओं और विकास कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं, वहीं यह सिलसिला अब भी बदस्तूर जारी है।

Advertisement

इसी कड़ी में सहसपुर लोहारा के भाजपा समर्पित पूर्व पार्षद ने कांग्रेस से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के वार्ड क्रमांक 6 के भाजपा समर्पित पूर्व पार्षद लखन पटेल ने आज बकायदा कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के रायपुर स्थित निवास में पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मंत्री मो. अकबर ने श्री पटेल को बकायदा तिरंग गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान रामचरण पटेल ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी स लोहारा, चोवाराम साहू, चतुर साहू, अब्दुल मजीद खान,जगमोहन साहू, गनपत साहू उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch