कवर्धा - 2 सितंबर 2022 प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता व कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर की सक्रियता से प्रभावित होकर सहसपुर लोहारा विकासखंड के सुरजपुरा ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रदेश के मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री के राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में पहुँचकर ग्राम पंचायत सुरजपुरा के पंचगण मुकेश यादव, जागेश्वर साहू, चेकलाल साहू, तथा पूर्व सरपंच राजू पाली ने कांग्रेस प्रवेश की इच्छा व्यक्त की। मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनकी इच्छा का सम्मानकर तिरंगा गमछा पहनाकर उनका कांग्रेस प्रवेश कराया। मंत्री ने उन्हें कांग्रेस की रीति-नीति के अनुरूप लोगों के कल्याण के लिए कार्य करने कहा। मोहम्मद अकबर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास की विचारधारा में विश्वास करती है। इसलिए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इस अवसर पर विशेष रूप से जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा की अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नेतराम जंघेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहसपुर लोहारा के महामंत्री चन्द्रकुमार शिवारे तथा सोशल मिडिया प्रभारी डाकेश्वर श्रीवास, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आशाराम साहू, राजू पुनाचा आदि उपस्थित थे।