BREAKING

भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा की बैठक हुई संपन्न।

Share:

कोरबा - आज भाजपा की कामकाजी बैठक संस्कृतिक भवन नगरपालिका के सामने रखी गई थी, इस बैठक मे जिला सहप्रभारी गोपाल साहूजी मुख्यअतिथि के रूप मे मंचआसिन रहे मंच मे भाजपा मंडल कटघोरा के प्रभारी गोपाल मोदी जिला महामंत्री संतोष देवांगन, मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे, वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल, गोविन्द सिंह राजपूत, जिला मंत्री संजय शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष हनीफ मोहम्मद जिला महामंत्री महिला मोर्चा ललिता डिक्सेना, विकास झा और महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति मीना शर्मा उपस्थित रहे, मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे ने स्वागत उद्बोधन के पश्चात आज के कार्यक्रम के मुख्य उत्तर के रुप में श्री गोपाल साहू ने संगठन को मजबूत पर करने पर जोर दिया और सभी कार्यकर्ताओं को दो टूक शब्दों में कहा कि आप शक्ति केंद्रों के बूथों में जाकर काम करें, जो कार्यकर्ता लगातार बैठकों में अनुपस्थित है, उनको तत्काल बदल दिया जाए और उनके जगह सक्रिय कार्यकर्ता को काम करने का मौका दिया जाए मुख्य वक्ता ने कहा कि संगठन में कोई बड़ा नेता नहीं होता जिसको भी पार्टी के द्वारा टिकट दिया जाता है, तो सभी लोग कमल फूल के लिए काम करें भीतरघात करने वाले को कतई बख्शा नहीं जायेगा, वह जीतना बड़ा भी कार्यकर्ता हो और मैं और मंडल के सभी लोगों को बूथों पर जाकर काम करने की हिदायत दी। इस बैठक में मंडल के कार्यकर्ताओं को समय शक्ति केंद्र के प्रभारी और ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

Popular News