कोरबा - आज दिनांक 24 सितंबर 2022 को भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल में वार्ड क्र 3 राताखार में मंडल की बैठक संपन्न हुई। जिसमे भाजपा कोरबा जिला सहप्रभारी श्री गोपाल साहु, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल का आगामी कार्य योजना को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं 25 सितंबर पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम पर दिशानिर्देश मिला।
उक्त कार्यक्रम में कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, महामंत्री द्वय योगेश मिश्रा, युगल कैवर्त्य, उपाध्यक्ष दीपा राठौर, मंत्री प्रमिला सागर, भरता रोहरा, पार्षद धनश्री साहू, महिलामोर्चा महामंत्री संजुदेवी राजपूत, हरिकेश यादव, दिनेश झा, सियाराम चंद्रा, संतोष कैवर्त्य, अजय साहू, रमेश बरेठ, राजू बरेठ, प्रमोद साहू, अरविंद अग्रवाल, सुकेश दलाल, गिरीश नामदेव, द्वारिका चंद्रमा, कृष्णा साहू, शीतला विश्वकर्मा, मनोज राठौर, गुड्डा महाराज, नवनीत राहुल शुक्ला, दीनदयाल पटेल एवं मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।