पंडरिया रेस्टहाउस में कल रात कार्यकर्ताओं में जमकर नाराजगी देखी गई, जहाँ कर्मठ कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्रीजी मुलाकात के पास के लिये जूझते रहे, वही पार्टी से निष्कासित व्यक्ति को मुख्यमंत्रीजी से साथ भोजन के लिये निमन्त्रित किया गया था,
इन सब बातों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जमकर नाराजगी देखी गई, वही कई वरिष्ठ कांग्रेसियों का नाम अंतिम समय मे मिलने वालों के लिस्ट से हटाया गया, वही नये नये चेहरे VIP की तरह मिलते देखे गये, पास जारी करने में सामंजस्य नही होने से कार्यकर्ताओं में रोष है।
कांग्रेस पार्टी से 6 वर्ष के लिये निष्कासित व्यक्ति को भी मुख्यमंत्रीजी के साथ कल पंडरिया रेस्टहाउस में रात्रिकालीन भोजन मे आमंत्रित करने का उदेश्य क्या हो सकता है??
जिस व्यक्ति से रामपुर ठाठापुर ब्लाक के साथ पूरा कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्त्तायो सिर शर्म से झुक गया है, उसे कल रात्रीकाल मुख्यमंत्रीजी के साथ भोजन मे सम्मिलित किया गया है, इसी तरह का आरोप पंडरिया, पांडातराई, रणवीरपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाया है।