कोरबा - इस बैठक में कोरबा जिला सहप्रभारी श्री गोपाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव व विधायक श्री लखनलाल देवांगन, कोसाबाड़ी मंडल प्रभारी संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू सिंह, पूर्वमंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, जिला संवाद प्रभारी मनोज मिश्रा के साथ मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा के अध्यक्ष, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
मंडल की इस बैठक में जिला सहप्रभारी श्री गोपाल साहू ने जहां कार्यकर्ताओं से बूथ के कार्यों को मजबूत करने का आग्रह किया व पार्टी द्वारा निर्देशित समस्त कार्यक्रम को संपन्न कराने व मन की बात अवश्य रूप से सुनने का आग्रह किया था वही पूर्व विधायक श्री लखनलाल देवांगन ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
यह बैठक शक्तिकेंद्र क्रमांक 19 सीएसईबी क्रमांक एक मैं संपन्न हुई, जिसकी संयोजिका रीतादेवी है, अंत में कार्यक्रम का आभार श्री पंकज देवांगन ने व्यक्त किया।