कवर्धा- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान आज कवर्धा विधानसभा की दौरे पर है जहां उनके द्वारा जनता से रूबरू होकर उनकी समस्यायो का समधान करने की बात होती है इसी कड़ी में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से सवाल पूछने व जवाब लेने केलिए निकले ही थे कि पुलिस के द्वारा नाके बंदी कर जोगी कांग्रेस के लगभग 30 कार्यकर्ता को सिग्नल चौक कवर्धा से ज़बरदस्ती गिरफ़्तार कर लिया गया, इसी प्रकार पिछले सफ़्ताह मुख्यमंत्री के पंडरिया आगमन के दिन इन सभी को पुलिस के द्वारा ज़बरदस्ती सुबह 6 बजे घरों से गिरफ़्तार किया गया था जिसकी छेत्र के सभी लोगों ने काफ़ी निंदा भी की थी।
गिरफ़्तार हुए जोगी कांग्रेस के युवा नेता रवि चंद्रवंशी प्रदेश अध्यक्ष अजित जोगी छात्र संगठन ने बताया की आज हम लोग मुख्यमंत्री जी से भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में आम जनता के सवाल जैसे की ग़रीबो को आवास कब मिलेगा, बेरोज़गारो को बेरोज़गारी भत्ता कब मिलेगा,लोगों को अच्छी सड़के कब मिलेगा, शराबबंदी कब होगा, किसानो को गन्ने का बोनस, रिकवरी राशी कब मिलेगा सहित अन्य सवालों के जवाब लेने बड़ी ही शांति से जाँ रहे थे परंतु जिस प्रकार पुलिस ने हमारी नाके बंदी करते हुए गिरफ़्तार की है मानो की जनता का सवाल पूछने वाले हम मुजरिम हो।
चंद्रवंशी ने आगे कहा की आज बघेल जी पुलिस के कारण जनता के सवालो का जवाब देने से बच गई हो परंतु आने वाले एक साल बाद उनको इसी जनता के समक्ष जाना है जहाँ पर जनता फिर से वही सवाल पूछेगी तब आपको जवाब देना ही होगा नही तो जो जनता आपको सरकार की कुर्सी पर बैठा सकती है वह हटा भी सकती है इतना ध्यान ज़रूर रखे।
अजित जोगी युवा मोर्चा के ज़िलाअध्यक्ष अस्वनी यदु ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप छत्तीसगढ़ के लोगों को भेंट मुलाक़ात के नाम पर ठगना बंद करे नही तो जनता आपको उखाड़ फेकने तैयार है
आज के विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से रवि चंद्रवंशी, अस्वनी यदु, चेतन वर्मा, जलेस्वर खूँटे, रंजित वर्मा, नेमसिंग यादव, रामदास पटेल, मुकेश चंद्राकर, वचन मनिकपुरी, राहुल चंद्रवंशी, विक्की, किंकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।