कवर्धा - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्मित कांग्रेस भवन का उद्घाटन किया। वीरस्तंभ चौक में भव्य कांग्रेस भवन के नए भवन का निर्माण पार्टी की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कांग्रेस भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने की। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंह उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कांग्रेस भवन के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस भवन के निर्माण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों के लिए कांग्रेस भवन बहुत उपयोगी साबित होगा तथा कांग्रेसजनों को असुविधा नहीं होगी। उद्घाटन कार्यक्रम में मनरेगा के सदस्य कलीम खान, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, कवर्धा न.पा. के पार्षद अशोक सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगोत्री योगी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। वहीं आमंत्रित अतिथियों ने भव्य कांग्रेस भवन के निर्माण के लिए जिले के समस्त कांग्रेसजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कांग्रेस भवन के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडरिया की विधायक ममता चंद्राकर, कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी थानेश्वर पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य उर्जा विकास अभिकरण (क्रेड़ा) के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित महेश्वरी, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, शहर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रानू दुबे, आदि शामिल हुए।