October 21, 2022


कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम ढ़ोगईटोला में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का किया अनावरण।

कवर्धा, 21 अक्टूबर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज शुक्रवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढ़ोगईटोला पहुंचे। श्री अकबर वहां ग्राम ढ़ोगईटोला में आयोजित वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पूजा अर्चना एवं फुल-माला भी अर्पित की। श्री अकबर ने ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, नाचा पार्टी को 25 हजार रूपए और महिला कमाण्डो को ड्रेस के लिए 25 हजार रूपए देने की घोषणा की। साथ ही गांव के विकास के लिए सीसी रोड़ निर्माण के लिए संबंधित अधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने निर्देशित किया। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि भारत को अंग्रेजों के राज से मुक्त कराने के लिए वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अपना बलिदान दिया है। पूरा देश उनको नमन करता है। उन्होंने कहा कि देश सदैव महान विभूतियों को याद करता रहेगा। उनका नाम इतिहास में सदैव अमर रहेगा। इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, पीतांबर वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष सनत जयसवाल, जनपद सदस्य राजेश मेरवी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch