BREAKING

एकदिवसीय पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहुँच रहे प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल।

Share:

पंडरिया :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान महामंत्री तथा पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी 10 नवम्बर दिन गुरुवार को एकदिवसीय दौरे पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र पहुँच रहे हैं, जहां वे जनसम्पर्क भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, दिन गुरुवार को 2 बजे ग्राम पलानसरी चंद्रवंशी परिवार के यहां दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर शोकाकुल परिवार से मिलेंगे। उसके बाद 2.30 बजे ग्राम दशरंगपुर हनुमान मंदिर में दर्शन हेतु व कांग्रेसजनों से मेल-मुलाकात करेंगे 3 बजे ग्राम पंचायत पुतकी जाएंगे श्री तिवारी ततपश्चात ग्राम चारभांठा, मंझोली, रौहा, खरहट्टा, बेलमुड़ा जाएंगे, जहाँ वे कई राजनीतिक, सामाजिक, पारिवारिक कार्यक्रमों में शिरक़त करेंगे।    

Share:

Popular News