November 18, 2022


प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी आज से तीन दिवसीय पंडरिया विधानसभा के दौरे पर, करेंगे भेंट-मुलाक़ात।

पंडरिया - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी 19 नवंबर से 21 नवम्बर तक पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के जनसम्पर्क भ्रमण पर रहेंगे। उनके कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को दोपहर एक बजे कुंडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारतरत्न स्व. इंदिरा गांधी के जयंती पर ग्राम कुंडा मे एक बजे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होंगे, तत्पश्चात श्री तिवारी ग्राम जंगलपुर जायेंगे, जहाँ वरिष्ठतम कांग्रेसी नेता श्री बीरबल तिवारी के कांग्रेस पार्टी में 75 वर्ष तक वफ़ादार कांग्रेसी के रूप मे कार्य करने पर शाल व श्रीफल से सम्मानित करेंगे, और पंचायत द्वारा आयोजित प्रियदर्शनी श्रीमती इंदिरागांधी जयंती कार्यक्रम मे शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे ग्राम बेलमुढ़ा (बोड़तरा) मे कांग्रेसजनों से भेंट मुलाक़ात करेंगे। श्री तिवारी रविवार दिनांक 20 नवंबर को ग्राम टकटोइया जायेंगे। दिनांक 21 नवंबर को दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम की बैठक मे शामिल होंगे तथा देर शाम ग्राम दुल्लापुर मे कांग्रेस जनों से भेंट मुलाक़ात करेंगे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch