November 23, 2022


युवा मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन।

कवर्धा - भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिलसिंह के मार्गदर्शन में आज भाजयुमो कवर्धा द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रविभगत  के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ठा. पीयूषसिंह ने कहा की भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के BJP प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप लगाकर प्रदेश में आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाकर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को मोहरा बनाकर एक बहुत ही गंदा मजाक किया है, जिसका विरोध करते हुए आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सीएम भूपेश बघेल का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजयूमो के मण्डल अध्यक्ष अनिल साहू, अजय ठाकुर, सौरभ सिंह, महामंत्री दिपक ठाकुर, रमाकांत चन्द्रवंशी, मुकेश सेन, ईश्वरी, शुभम गुप्ता, सोनू सिंह, नरेश साहू, देवा चौबे, तोप सिंह, निलकमल, राहुल, राजा पाली, अखिलेश चंद्रवंशी, अजय पटेल, संजीव कुर्रे, राकेश मानिकपूरी, के.के. ठाकुर, तुषार साहू, सागर साहू सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch