कोरबा - आज भाजपा कोरबा नगर मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" का कार्यक्रम वार्ड क्र 4 बूथ क्र. 194 में रखा गया एवं बूथ की बैठक की गई। जिसमे मुख्य रूप से भाजपा जिला सहप्रभारी श्री गोपाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सदस्य सतविंदर पाल बग्गा, मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, महामंत्रीद्वय योगेश मिश्रा, युगल कैवर्त्य, दीपा राठौर, संजोजक शत्रुघन सिंह, बूथ अध्यक्ष तुषार देवांगन, जोहन आदिले, संतोष कैवर्त्य, विनोद श्रीवास, अशोक श्रीवास, बजरंग यादव आदि बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।