आरक्षण कटौती के विरोध में जोगी कांग्रेसियों जलाया आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 की प्रतिया।
अनुसूचित जाति का 3 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का 6 प्रतिशत आरक्षण कटौती के विरोध में जोगी कांग्रेस ने सिग्नल चौक में विधेयक की कापी जलाकर किया विरोध प्रदर्शन।
कवर्धा - जोगी कांग्रेस युवानेता रवि चंद्रवंशी प्रदेश अध्यक्ष अजीत जोगी छात्र संगठन ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के द्वारा आरक्षण के संदर्भ में विशेषसत्र बुलाकर अनुसूचित जाति का आरक्षण 3 प्रतिशत और आर्थिक रूप कमजोर वर्गों का 6 प्रतिशत कर इन वर्गों के साथ अन्याय किया है। जिसका जोगी कांग्रेसी पुरज़ोर विरोध करती है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज आरक्षण कटौती के विरोध में जोगी कांग्रेस ने सिग्नल चौक में विधेयक की कापी जलाकर किया विरोध प्रदर्शन किया।

जोगी कांग्रेस कवर्धा जिला अध्यक्ष सुनील केसरवानी ने कहा भूपेश सरकार के पास दलित और ग़रीबों के उत्थान लिए कोई ठोस योजना नहीं बल्कि इन वर्गों को मिले अधिकारों को भी सरकार छिनने का काम कर रही है, इनके संवैधानिक अधिकारों का भी हनन कर रही है।
रवि चंद्रवंशी ने बताया की श्री अमित जोगी ने आरक्षण की उपरोक्त नीति "छत्तीसगढ़ सर्व वर्गहिताय और छत्तीसगढ़िया सुखाय" की बुनुयादी व्यवस्था को मजबूत करेगी और छत्तीसगढ़ की आने वाली पीढ़ी के लिए सामाजिक आरक्षण के साथ आर्थिक संरक्षण की व्यवस्था को लागू करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होने की बात की थी। लेकिन सरकार ने अमित जोगी के मुख्यमंत्री से अनुरोध और उनके सुझावों पर अमल नहीं किया, बल्कि अनुसूचित जाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के आरक्षण पर कटौती करते हुए उनके साथ अन्याय कर दिया।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील केसरवानी, रवि चंद्रवंशी, गणेश पात्रे, दलीचंद ओगरे, खुमान कुर्रे, विजय श्रीवास, भुवनेश्वर बर्मन, मिलाउ पन्द्राम, हीरो जांगड़े, बिहारी पटेल, टिंकू जैन, मुकेश चंद्राकर, रंजीत वर्मा, चेतन वर्मा, वचन मानिकपुर सहित कार्यकर्ता शामिल थे।