BREAKING

महेश चन्द्रवँशी ने वनांचल क्षेत्र के समस्त 75 बूथ के मितानीन बहन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एवं मास्टर ट्रेनर को साल एवं साड़ी देकर किया सम्मान।

Share:

वनांचल(पुटपुटा) - छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य माननीय महेश चन्द्रवँशी ने वनांचल क्षेत्र के 75 बूथों के लगभग 250 मितानीन दीदियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं ट्रेनर को साड़ी एवं साल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश चन्द्रवँशी, अध्यक्षता श्रीमती सुमीर पुसाम (जिला पंचायत सदस्य) एवं विशिष्ट अतिथि में कृष्णा पुसाम (जनपद सदस्य), श्रीमती चित्ररेखा बर्वे (सरपँच) श्रीमती घुवरीया पटेल (उपसरपंच) रहे। कार्यक्रम में महेश के आगमन पर सभी मितानीन दीदी, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधी तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ महतारीं की पूजा अर्चनाकर राजकीय गीत गायनकर कार्यक्रम की शुभारंभ की। सभा को संबोधन करते हुय महेश चन्द्रवँशी ने मितानिनों की सेवाभाव की बड़ी विस्तार से चर्चा करते हुए कोरोनाकाल मे उनकी कार्यो की सराहना किया एवं मुख्यमंत्रीजी के मितानिनों के प्रति संवेदनशील कार्यो एवं सम्मानो की चर्चा की। इसके साथ ही उनकी ट्रेनर एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सेवाओ को भी याद कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा तथा उनको उचित इनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महेश चन्द्रवँशी के साथ माननीय ललित धुर्वे (जोन प्रभारी) श्रीमती कल्याणी मण्डावी (जनपद सदस्य). रमेश मेरावी (जनपद सदस्य), बाबूलाल साहू (जोन प्रभारी दुल्लापुर), अंगद शिव (सेक्टर प्रभारी), परसुराम माठले (सेक्टर प्रभारी), संतराम धुर्वे (सेक्टर प्रभारी), नानुकलाल गढ़वाल (वरिष्ठ नेता), साधुराम कोठारी (सरपँच कुई), कन्हैया पन्द्राम (बूथ प्रभारी), सियाराम श्याम (बूथ प्रभारी), करण धुर्वे, बालाराम पटेल, बलराम पटेल, संतराम धुर्वे, समस्त पंच, ग्राम प्रमुख, समस्त मितानिन दीदी स्वास्थ कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रीय कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला उपस्थित रहे।

Share:

Popular News