रामकुमार टण्डन, पंडरिया
*वार्ड पार्षद पर दोहरा लाभ लेने का आरोप*,
नगर पंचायत पांडातराई में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उपजी विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। विरोधी पक्ष निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर बयानबाजी कर रहा है, वहीं एक पार्षद को सरकारी दो पद का लाभ लेने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। वार्ड नंबर 07 की पार्षद नगर पंचायत पांडातराई में मानदेय राशि 2000 रुपए प्राप्त करती है। वहीं खंड चिकित्सा अधिकारी, पंडरिया कार्यालय में मितानिन मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करती है, जिसके एवज में क्षतपूर्ति व यात्रा भत्ता प्राप्त करती है। हमारे पास उपलब्ध रिकार्ड के अनुसार माह उल्लेखित नही है, 10,300/- (रुपये दस हजार तीन सौ) मिला है, उसी को आधार बनाकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। यहां पर यह भी बताना आवश्यक है, कि दोनों पद लाभ का है या नही यह कानूनी प्रक्रिया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पांडातराई ने बताया कि हर महीने कार्यालय से शासन के द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जा रहा है। दोनों पद लाभ का पद है, कि नही मुझे इसकी जानकारी नही है। बी. एम. ओ., पंडरिया ने बताया सैलरी नही काम के अधार पर क्षतपूर्ति व यात्रा भत्ता दिया जाता है।
ज्ञातब्य हो कि अध्यक्ष के ऊपर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, उनमें जिन पार्षदों का नाम आया है, उसमे से कुछ पीछे हटकर अध्यक्ष के पाले में चले गए हैं। पर विवाद सुलझ नही रहा है, बड़े राजनीतिक स्तर पर दखल से ही इस विवाद पर विराम लग सकेगा, ऐसा राजनीतिक जानकारों का मानना है।