December 23, 2022


कैबिनेट मंत्री श्री अकबर सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती अनारा साहू के पदभार कार्यक्रम में शामिल हुए।

लोहारा, 23 दिसम्बर 2022 - राज्य सरकार के वन, परिवहन, पर्यावरण आवास एवं विधि विधायी कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की विशेष मौजूदगी में आज सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती अनारा साहू ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। एसडीएम श्री पीसी कोरी ने पद की शपथ दिलाई। कैबिनेट मंत्री अकबर ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहसपुर लोहारा के समुचित विकास के लिए मेरा सदैव प्रयास रहेगा। मंत्री अकबर ने अध्यक्ष को सदैव जनहित,लोकहित और जनकल्याण को केंद्र में रखकर निरन्तर क्षेत्र विकास को प्राथमिकता में रखने के लिए कहा। https://youtu.be/DAOwW4NjUQI कैबिनेट मंत्री अकबर ने कार्यक्रम के बाद सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के समुचित विकास की आधार शिला रखते हुए 12 वार्डों के लिए लगभग दो करोड़ रुपए के नवीनकार्यो का भूमि पूजन किया। उन्होंने भूमिपूजन के दौरान वार्डो में पहुँच कर नगर वासियों से भेंट मुलाकात भी की। इस अवसर पर समस्त वार्ड पार्षद, एल्डरमैन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch