December 23, 2022


कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा के सौरापारा पहुंचे, समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया।

कवर्धा, 23 दिसम्बर 2022 - प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज शुक्रवार को कवर्धा नगर पालिका के पीजी महाविद्यालय के पीछे वार्ड क्रमांक 04, ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे वार्ड 17 और होलीक्रास स्कूल के पीछे वार्ड 17 सौरा समाज के नागरिकों से भेंट मुलाकात करने सौरा पारा पहुंचे। समाज के नागरिकों से सीधा संवादकर समस्याओं और मांगों को जाना। मंत्री अकबर ने उनकी मांगों और समस्या को सुना और दूर करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने सौरा बस्ती का निरीक्षण किया। समाज की मांग पर मंत्री श्री अकबर ने ट्रांसपोर्टनगर के पीछे वार्ड 17 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए और होलीक्रास स्कूल के पीछे वार्ड 17 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने वार्ड क्रमांक 04, 06 और ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे वार्ड 17 में बोर खनन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री अकबर के साथ नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा भी उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री अकबर ने सौरा बस्ती में ही सभी अधिकारियो-कर्मचारियों के साथ उपस्थित होकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। सौरा समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष सौरा बस्ती के लोगों ने आवासीय पट्टा की मांग की। मंत्री श्री अकबर ने अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आवासीय पट्टा बनाने निर्देशित किया। वार्डवासियों ने राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया। उन्होनें सभी का आवेदन लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी का राशन कार्ड, आवासीय पट्टा तत्काल नियमानुसार बनाने निर्देशित किया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षद अशोक सिंह, संजय लांझी, नरेन्द्र देवांगन, सुनील साहू, एल्डरमेन कौशल कौशिक, राजकुमार तिवारी, सुधीर केशरवानी, विकास केसरी पार्षदगण, एल्डरमेन सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण अधिक संख्या में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि सौरा बस्ती में आज तक कोई जनप्रतिनिधि नही पहुंचे। वहां आज हम पहुंचे है और हम सभी यहां पर पहुंचे है तो इनकी उम्मीद हमसे है, और इनकी विश्वास व उम्मीद को कायम रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होनें सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इनकी सभी मांगो को गंभीरता से सुने तथा समस्या का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करे। उन्होनें कहा कि हमारी सरकार जमीनी स्तर पर काम करती है, इनकी समस्याओं को लेकर यहां के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया था जिसको लेकर आज वार्ड में घुम-घुमकर उनकी परेशानी व मांग को समझा है। जल्द ही इनकी मांगो को पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री को अपने बीच पाकर सौरा समाज के नागरिक हुए गदगद। वार्डवासियों ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि एक छोटे से वार्ड में निवास करने वाले परिवारों के बीच सौरा बस्ती में कैबिनेट मंत्री पहुंचे है। वार्डवासियों ने निम्न बस्ती में निवासरत परिवार कैबिनेट मंत्री अकबर को अपने बीच पाकर गदगद हो गए। वार्ड के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांगो को उनके समक्ष रखा। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर वार्ड क्रमांक 04 और 17 सौरा बस्ती चौपाल लगाकर बारी-बारी से सभी परिवारों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए तथा उनके मांगो को पूर्ण किए जाने हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch