December 23, 2022


नगर पंचायत पांडातराई में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने किया ग्राम मोहल्ला संपर्क अभियान।

कवर्धा - प्रदेश में आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। कवर्धा जिले के नगर पंचायत पांडातराई में जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने ग्राम मोहल्ला संपर्क अभियान चलाया जिसमे आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। https://youtube.com/watch?v=pCn6d4uPSEU&feature=share आपको बता दें कि कवर्धा जिला में लगातार लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने लोगों के ग्राम मोहल्ला संपर्क अभियान के तहत अरविंद केजरीवाल व पार्टी की नीतियों को बता रहे हैं और लोग भी दिलखोलकर पार्टी की विचारधारा व पार्टी से जुड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस ने बारी बारी शासन करके जनता को लूटने का प्रयास किया है। वर्तमान में महंगाई अपनी चरम सीमा को लांघ गई है। आम आदमी का जीना दूभर है। केंद्र व प्रदेश में महंगाई पर लगाम लगाने में दोनो प्रमुख पार्टी असफल रही है। इसलिए छत्तीसगढ़ में एकमात्र विकल्प आम आदमी पार्टी है, और छत्तीसगढ़ की जनता समझ गई है। इस बार पूरे प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। ग्राम मोहल्ला संपर्क अभियान में मुख्य रूप से पवन चंद्रवंशी, देवेन्द्र चंद्रवंशी, कृष्णा गोस्वामी, संतोष ठाकुर, पुनीत चंद्रवंशी, लालदास मानिकपुरी, प्रहलाद चंद्रवंशी, गजेंद्र चंद्रवंशी, कन्हैया साहू, रघुवीर सलूजा द्वारा पांडातराई के सभी वार्डो में भ्रमण कर ग्राम मोहल्ला संपर्क अभियान के बारे में जानकारी दिया गया। जिसमे पांडातराई के बुद्धिजीवियों का जनसमर्थन आप को अपार रुप में आशीर्वाद मिला।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch