February 26, 2022


कैबिनेट मंत्री अकबर ने पर्वतारोही विजेता सुश्री अंकिता गुप्ता और उनके भेंट मुलाकात की।

श्री अकबर ने पर्वतारोही विजेता सुश्री अंकिता गुप्ता और उनके भेंट मुलाकात की कवर्धा, 26 फरवरी 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को कवर्धा निवासी सुश्री अंकिता गुप्ता-पर्वतारोही विजेता से भेंट मुलाकात करने कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के गुप्ता पारा पहुंचे। श्री अकबर ने पर्वतारोही अंकिता गुप्ता के परिवारजनों से भी भेंट मुलाकात करते हुए सभी का हाल चाल भी जाना। मंत्री श्री अकबर के साथ क्षेत्र दौर के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, नीलकंठ चंद्रवंशी, कलीम खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, पितांबर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार पटेल, शाकम्भरी बोर्ड सदस्य हरि पटेल, राजेश शुक्ला, पार्षद अशोक सिंह, ईश्वर शरण वैष्णव, चोवा साहू, प्रशांत परिहार, वीरेन्द्र जांगड़े, मुकेश सिन्हा, लेखा राजपूत, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बूस्ट एंड कैम्प्रोन कंपनी के माध्यम से लेह लद्दाख में आयोजित विंटर चैलेंज कंपटीशन 11 जनवरी से 19 जनवरी 2022 का आयोजन किया गया था। जो युठी कांगरी लेह की बर्फ से ढके चोटियों पर 6080 मीटर 19914 फीट की ऊंची चोटी की चढ़ाई का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें पूरे भारत के 09 अलग-अलग राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 02 प्रतिभागियों के द्वारा उक्त लक्ष्य को पूरा किया गया, जिसमें से 01 कबीरधाम पुलिस की महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता है। जिन्होंने दिनांक 17 जनवरी 2022 को चढ़ाई प्रारंभ किया था, और 18 जनवरी को रात 10ः18 बजे निर्धारित लक्ष्य तक पहुंच कर कबीरधाम पुलिस का झंडा लगाकर कबीरधाम पुलिस एवं कबीरधाम जिले का नाम रोशन किया है। चढ़ाई के दौरान टेंपरेचर-39 तक पहुंच गया था, बर्फ से ढके चट्टान चढ़ाई के दौरान सरक रहे थे जिससे कई चोटें भी लगी जिसके बावजूद अंकिता के बुलंद हौसले और कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के बढ़ाए गए हौसले का मान बनाए रखने हेतु चढ़ाई पूरा कर एक नई मिसाल जिले के सामने प्रस्तुत किया गया है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch