पंडरिया :- छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य माननीय महेश चंद्रवंशी आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। जिंसमे ग्राम डबरी सरपंच अशोक वैष्णव के घर में आयोजित भागवत कथा में पहुँचकर कथा रसपान का आनंद लिया तत्पश्चात ग्राम मोहतराखुर्द में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित अखंड में नवधा रामायण में पहुँचकर कथाश्रवण किया तथा ग्रामीणों से भेंट मुलाकात किया। इसी क्रम में ग्राम पेंड्री में आयोजित नवधा में पहुँचकर ग्रामीणों से भेट मुलाकात कर कथा श्रवण किये। वही पेंड्री के सरपंच एवं सरपँच संघ पंडरिया अध्यक्ष छन्नू कश्यप के माताजी के स्वर्गवास होने पर उनके घर पहुँच कर शोकाकुल परिवार से मिले। मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से भेंट मुलाकात किया।
इस कार्यक्रम के दौरान दिनेश कोसरिया (अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य), रामकुमार ठाकुर (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
15 Sep 2025