कवर्धा, 19 जनवरी 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर कल अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री अकबर दोपहर 1.00 बजे कबीरधाम जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 130-ए में पोड़ी-पंडरिया-मुंगेली मार्ग, लंबाई 42.27 किलोमीटर का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात ग्राम कबराटोला में श्री आनंद साहू के निवास में परिजनों से भेंट मुलाकात, 2.15 बजे ग्राम बैजलपुर में नवीन पुलिस चौकी भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री अकबर 2.45 बजे बोड़ला पुलिस थाना नवीन भवन का अवलोकन करेंगे। मंत्री श्री अकबर शाम 4 बजे सौरापारा, देवारपारा और हॉली क्रास स्कूल के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। तत्पश्चात मंत्री श्री अकबर नगर पालिका में वार्ड 19 के नवनिर्वाचित पार्षद के शपथग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे ग्राम जेवड़न में श्री धनेश साहू के साथ श्री आत्माराम साहू के निवास में परिजनों, ग्रामीणों से भेंट करेंगे। सहसपुर लोहारा में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे। श्री अकबर शाम 6 बजे ग्राम खोलवा में माघ शिवरात्रि मेला मंडई कार्यक्रम में शामिल होंगे।