January 20, 2023


केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ग्राम कबराटोला में शिव मंदिर स्थापना के पूजा प्रतिष्ठान में हुए शामिल।

मंत्री ने ग्राम कबराटोला में 2 लाख रुपए की लागत से सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन। कवर्धा, 20 जनवरी 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान विकासखंड बोड़ला के ग्राम कबराटोला में श्री अनंत साहू के निवास में नए शिव मंदिर स्थापना के पूजा प्रतिष्ठान में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने भगवान शिव में श्रीफल और पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की। इस दौरान क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, पीतांबर वर्मा, जिलापंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू सहित जनप्रतिनिधि ग्रामीण उपस्थित थे। मंत्री श्री अकबर ने ग्राम कबराटोला में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन। केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम कबराटोला में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा की। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि सांस्कृतिक मंच निर्माण से गांव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकेंगे। गांव के पारंपरिक संस्कृति, रीति रिवाज से संबंधित अनेक कार्यक्रम का आयोजन से गांव के निवासियों को इससे जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पारम्परिक संस्कृति को जीवंत रखने का कार्य किया जा रहा है। नागरिकों को पारम्परिक रीति-रिवाजों से जोड़ के रखने के लिए छत्तीसगढ़ीया ओलंपिया सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिससे लोग अपने आने वाले पीढ़ी को छत्तीसगढ़ी संस्कृति से अवगत करा सके और इससे जुड़े रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch