January 23, 2023


भाजयुमो मंडल पंडरिया ने निकाली स्वतंत्रता संग्राम के महानायक श्री सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर साइकिल रैली का आयोजन।

पंडरिया - आज भाजयुमो के द्वारा प्रदेश व जिला के निर्देश पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक श्री सुभाषचंद्र बोस जयंती पर पंडरिया नगर में बाइकरैली का आयोजन किया गया गांधी चौक पर सुभाषचन्द्र बोस को मल्यापर्ण कर साइकिल रैली, गांधीचौक से तहसील चौक, कुशालबंद पारा मां महामाया चौक से पुराना बसस्टैंड में समापन हुआ। जिसमे भाजयुमो प्रदेश मंत्री एवम कवर्धा जिलाप्रभारी आलोक श्रोती ने छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में हत्या दुष्कर्म और लूटपाट की घटनाएं तेजी से बढ़ चुकी है। वही दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार के इशारे पर निर्दोष लोगों पर फर्जी एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। आलोक श्रोती ने आगे कहा कि भूपेश बघेल अपने घोषणापत्र की एक भी घोषणा अभी तक पूरी नही की है। इन सब जनता से जुड़े विषयों को लेकर युवा मोर्चा ने पूरे छत्तीसगढ़ में साइकल परिवर्तन यात्रा के रूप में भूपेश सरकार के खिलाफ बिगुल फुक दिया है। और अब युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ की इस भूपेश सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में हटा कर रहेगी। आज के आयोजन में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू, वरिष्ठ नेता चंद्रकुमार सोनी, कल्याणसिंह ठाकुर, महामंत्री पदमराज टंडन, रविशसिंह ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रितेशसिंह ठाकुर, जिला के भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री विक्की अग्रवाल, विशाल शर्मा, जिलामंत्री सचिन गुप्ता, फलित साहू, मनीराम साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू, तामस्कर साहू, लवकेश सिंह, महामंत्री झयकुमार चंद्रवंशी, पूरन सिंह, तेजप्रकाश तिवारी, रामू टंडन, सतेंद्र जोगी, नारायण बंजारे, शत्रुहन सिंह, सतीस चंद्राकर, घनश्याम साहू, शालिक साहू, राकेश टेकाम, अमन पाठक, हरी साहू, टेकराम वर्मा, अशोक पाल, महेंद्र साहू, भानु दाहिरे, राजेश, अश्वनी काटले, संतोष डाहीरे, विक्की यादव, निलेश यादव उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch