BREAKING

अमरकंटक धाम में बह रही पंचकल्याणक महोत्सव की धारा।

Share:

पेंड्रा । अमरकंटक में जैन धर्मावलंबियों के पंचकल्याणक महामहोत्सव की धर्मधारा बह रही है। आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में आयोजित महोत्सव में पूरे देश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सर्वोदय तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव समिति अमरकंटक के प्रचार प्रमुख वेदचन्द जैन ने बताया कि बालब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य विनय का स्वर परे वातावरण की पवित्रता को बढ़ाने लगता है। ज्ञानकल्याणक द्वितीय दिवस का कार्य पूजा पाठ के साथ आरंभ हुआ। प्रथम शांतिधारा अमित जैन परिवार सहारनपुर ने प्राप्त किया। प्रमोद जैन सहित प्रमुख पात्रों ने शांति हवन किया। दोपहर में ग्यारह मंजिल ऊंचे सहस्रकूट जिनालय में एक हजार से अधिक प्रतिष्ठित प्रतिमाएं स्थापित की गई। इस अवसर पर जैन समाज द्वारा संचालित विभिन्न गौशाला केन्द्रों के संचालकों, पदाधिकारियों का सम्मान और अभिनंदन किया गया। मुख्य कार्यालय के कक्ष में सर्वोदय तीर्थ अमरकंटक के आरंभ से अबतक के विकासक्रम के चित्रों की गैलरी का शुभारंभ बुढ़ार के इंजीनियर निर्मल चंद जैन दुर्ग के उद्योगपति सुरेश जैन व डिंडौरी के इंजीनियर सुगम चंद जैन ने किया।

Share:

You Might Also Like

Popular News