भखारा, धमतरी जैन समाज भखारा ने मनाई महावीर जयंती, जियो और जीने दो का संदेश देकर जुलूस निकाला।
हरख जैन ‘पप्पू’ की रिपोर्ट
भखारा, कुरूद, धमतरी – जैनधर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मंगलवार को भखारा भठेली निवासरत जैन समुदाय ने धूमधाम से उत्साहपूर्ण मनाया। शहर में सकल जैन समाज ने प्रातः काल शोभायात्रा निकाली। जियो और जीने दो का संदेश देने प्रातः 8:00 बजे बरघोड़ा जैन स्थानक भवन से प्रारंभ होकर अटल चौक, शनि मंदिर चौक, महावीर स्कूल चौक, महावीर चौक, पुराना बसस्टैंड चौक, चंडी मंदिर चौक आदि से होते हुए वापिस जैन स्थानक भवन पहुंची।

शोभायात्रा में युवा महिलाएं पुरुषों द्वारा भक्ति गीत गा, महावर स्वामी की जय कारे नारे लगाते, झूमते पुरुष सफेद पोशाक में और महिला केसरिया लाल वेशभूषा में शामिल हुए। समाज जनों द्वारा रास्ते भर प्रसादी का भी वितरण किया गया।
[video width="640" height="352" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230404-WA0328.mp4"][/video]
जैन स्थानक भवन में भजन गायन, नृत्य, सामूहिक नृत्य, जाप, लकी ड्रॉ आदि का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए, व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखा गया।