BREAKING

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के बरगोड़ा में आज बच्चो ने स्केटिंग का शानदार प्रदर्शन किया।

Share:

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के बरगोड़ा में आज बच्चो ने स्केटिंग का शानदार प्रदर्शन किया।

रायपुर - श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2622 वाँ जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य मे वीर प्रभु के संदेश को जन जन तक पहुँचाने हेतु चतुरविद संध के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
इस यात्रा मे नन्हे बच्चों द्वारा स्केटिंग के साथ बहुत ही सुंदर, मनोहारी नृत्य करते हुए भगवान की पालकी के समा अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए इन बच्चों ने पूरी लगन के साथ जुलूस की अगुवाई की। स्केटिंग मे दक्ष लक्षित बेगानी, तन्मय लोढा, जिविशा डागा, जैनिशा डागा, लियांशी डागा, हर्ष डागा, अनिका जैन, धनिष्ठा भालू, राज लोढा, कारूण्या मालू, धैर्य पारख, वियान झाबक, वित्त विवान झाबक, लव्य सेठिया, मौलिक जैन, सान्वी जैन,” आदि बच्चों ने भाग लिया। अन्य जैन उम्र 4 वर्ष ने भी स्केटिंग करते हुए प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रभारी श्रीमती दीपिका डागा, तोबी बेगानी, सोनल डागा, दीपिका जैन, भूमिक भूमिका बेगानी, रूपल जैन ने बताया इन नन्हे पूरे जोश व उत्साह के साथ धार्मिक भजनों पर स्केटिंग के साथ नृत्य करके कार्यक्रम को सफल बनाया। बच्चो के स्केटिंग की राजेशजी मूणत, विधायक कुलदीप जुनेजा, मनोज कोठारी, विवेक डागा व जैन समाज के सभी ने तारीफ की।

Share:

Popular News