रायपुर - भगवान महावीर जन्म कल्याणक, उत्सव समिति 2023 के अंतर्गत श्री दिगंबर जैन मंदिर मालवीय रोड से निकलकर श्री ऋषभदेव जैन मंदिर सदर बाजार होते हुए दादाबाड़ी पहुंचा। इसमें समाज से प्रमुखतः राजेश मुणोत, श्रीमान पारस चोपड़ा, विधायक श्रीमान कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष श्रीमान मनोज कोठारी, कोषाध्यक्ष विजय गंगवाल, सचिव श्रीमान सुशील कोचर, अभय भंसाली, अशोक बरडिया, कमल पटवा, प्रकाशचंद लुणावत, श्रीमान प्रेम लुनावत, संजय नायक, महावीर कोचर, महावीर तालेड़ा, श्रीमान अनिल लोढा, श्रीमान गौतमचंद कोटडिया, प्रकाश सांखला, मेघराज कांकरिया, श्रीमान विनय भंसाली, गौतमचंद कोठारी, श्रीमान सौरभ कोठारी, श्रीमान दिवस चोपड़ा हजारों की संख्या में जैन भाई और बहन शामिल हुए।
विशेषकर प्रमुख रूप से छोटे-छोटे बच्चों द्वारा स्केटिंग करते हुए पचरंगी चलाते हुए छोटे बच्चों द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्म से लेकर निर्माण तक के विभिन्न समय को प्रदर्शित करते हुए शामिल हुए।
प्रमुख रुप से कोलकाता से पधारे गुरुभक्त भाई तथा श्रीमान सुरेश भंसाली, सचिन जी ने प्रभु महावीर के गीत गाकर भगवान महावीर स्वामी का जयकारा किया तत्पश्चात एमजी रोड स्थित दादावाड़ी में गौतम प्रसादी का आयोजन किया गया।