रायपुर - अहिंसा और सत्य को दुनिया का सबसे बड़ा मंत्र बताने वाले प्रभु महावीर का जन्मदिवस आज पूरी श्रद्धा और हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि महावीर जयंती जैन समुदाय का विशेष पर्व होता है, जिसे कि उत्सव के रूप में मनाया जाता है, कहीं-कहीं पर शोभा यात्रा निकाली जाती है तो कहीं-कहीं प्रभु महावीर के सिद्धांतों को बताने के लिए गोष्ठी आयोजित की जाती है। [video width="352" height="640" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230404-WA0395.mp4"][/video] आपको बता दें कि प्रभु महावीर ने जीवन में पांच सिद्धांतों के बारे में बताया था , जिन्हें कि जैन धर्म के पंचशील सिद्दांत के रूप में जाना जाता है। ये दिन बेहद पावन है और आप इस पर्व को बहुत सारे खूबसूरत संदेशों के जरिए और खास बना सकते हैं इसलिए यहां हम लाए हैं आपके लिए कुछ बढ़िया संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेजकर प्रभु महावीर का आशीष पा सकते, अहिंसा के मार्ग पर चलें। महावीर जयंती के इस पावन दिन संकल्प लें। महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।