BREAKING

सकल जैन समाज ने भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभिनन्दन किया।

Share:

रायपुर - दक्षिण सप्रे शाला में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सकल जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रकाश सुराना, गजराज पगारिया, महेन्द्र कोचर, विजय चोपड़ा के नेतृत्व में मुलाकात की। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में श्री भूपेश बघेल को संबोधित करते हुए गजराज पगारिया ने कहा कि आपकी जनहितैषी नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ की 2 करोड़ 80 लाख जनता में खुशहाली व समृद्धि आई है। जैन समाज मूलतः व्यापारी समाज के रूप में पहचाना जाता है, आपकी नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ का व्यापार समृद्ध हुआ है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ समस्त व्यापारिक जगत को प्राप्त हुआ है। इसके लिए हम सकल जैन समाज की ओर से आपका अभिनंदन करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के आशीर्वाद की अपेक्षा रखते हैं। प्रतिप्रश्न में मुख्यमंत्रीजी ने जैन समाज की मांग के बारे में जानना चाहा, प्रतिनिधिमंडल ने विनम्रतापूर्वक कहा कि हमारी कोई मांग नही है। प्रतिनिधि मंडल में प्रकाश सुराना, गजराज पगारिया, महेन्द्र कोचर, विजय चोपड़ा, वीरेन्द्र डागा, मदन तालेड़ा, गुलाब दस्सानी, पुष्पराज पिन्टु बैद, सुदर्शन तालेड़ा शामिल थे।

Share:

You Might Also Like

Popular News